Header Banner

हल्दी, आंवला, जामुन कारगर है डायबिटीज में : औदीच्य

BY — February 1, 2014

ayurvedउदयपुर। राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय में शनिवार को आरगेट फाउण्डेशन के सौजन्य से निशुल्क डायबिटीज जांच शिविर लगाया गया। इसमें 150 महिला-पुरुष रोगियों ने जांच करवाई जिसमें अधिकांश में डायबिटीज रोग पाया गया।

आयुर्वेद चिकित्साधिकारी वैद्य (डॉ.) शोभालाल औदीच्य ने बताया कि आराम तलब एवं आलस्यपूर्ण जीवन शैली के परिणाम स्वरूप आज अत्यधिक बच्चों, जवानों, प्रौढ़ स्त्री पुरूषों में डायबिटीज निरन्तर बढ़ रहा है। यह रोग पाचन संस्थान संबंधी दोष के कारण होता है तथा मस्तिष्कज से अधिक काम लेने से भी अक्सर यह रोग हो जाता है। आयुर्वेद में वर्णित खानपान में परिवर्तन लाकर मधुमेह पर काबू पाया जा सकता है तथा आयुर्वेद में बताई दिनचर्या, ऋतुचर्या का पालन कर एवं अपने खान-पान में आंवला, हल्दी, करेला, जामुन की गुठली, विजयसार, मैथी, गुड़मार, दारू हल्दी, बेहड़ा, हरड़, देवदारू आदि का प्रयोग कर डायबिटीज रोग से बचा जा सकता है। शिविर में डॉ. विष्णु बंशीवाल, नर्स रुक्मिणी खराडी़, नर्स इन्दिरा डामोर, कम्पाउण्डर शंकरलाल मीणा, परिचारक रामसिंह ठाकुर ने निशुल्क सेवाएं प्रदान की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply