Header Banner

डॉक्टर बनने आए हैं या गुटबाजी करने!

BY — February 3, 2014

रेजीडेंट चिकित्सक आपस में भिडे़

030207उदयपुर। शहर के एमबी चिकित्सालय में रेजीडेंट हड़ताल खत्म होने के बाद आज सुबह ड्यूटी के दौरान दो रेजीडेंट चिकित्सक आपस में भिड़ गए। जानकारों के अनुसार दोनों में जमकर मारपीट हुई हालांकि बातचीत में मारपीट से रेजीडेंट ने मना किया। बाद में चिकित्सालय अधीक्षक ने अपने कक्ष में बुलवाकर समझाईश की। रेजीडेंट चिकित्सकों में दो गुट बन जाने और मारपीट होने की दिन भर शहर में चर्चा रही कि यहां डॉक्टरी पढ़ने आए हैं या गुटबाजी करने।

030206उल्लेखनीय है कि गत दिनों रेजीडेंट चिकित्सकों ने मरीज के परिजन द्वारा कथित मारपीट को लेकर हड़ताल की थी। कुछ मांगें मान लेने के कारण रेजीडेंट वापस काम पर लौट गए लेकिन दूसरे कुछ रेजीडेंट चिकित्सकों ने इसका विरोध किया और वर्तमान कार्यकारिणी भंग कर नई कार्यकारिणी बनाकर स्वयंभू अध्यक्ष बन गए। घटना के बाद चिकित्सालय में रेजीडेंट चिकित्सुकों के दो गुट बन गए। इनमें एक गुट कप्तानसिंह का है तो दूसरा गुट नए स्वयंभू अध्यक्ष का।
030208बताते हैं कि सोमवार को वार्ड 6 में डॉ. कप्तानसिंह एवं दूसरे गुट का प्रवक्ता सुधीर मालू काम कर रहे थे। इस दौरान दोनों में हड़ताल समाप्त करने पर बहस हो गई। मालू ने कहा कि पुलिस के दबाव में आकर उन्होंने हड़ताल समाप्‍त की जबकि कप्तानसिंह ने इसका विरोध करते हुए कहा कि मांगें मान ली गई थीं, फिर हड़ताल क्यों । इस पर बहस बढ़ गई जो धक्कामुक्की तक गई और फिर मारपीट में बदल गई। भविष्य के चिकित्सकों के यह हाल देखकर वार्ड में मरीज व परिजनों में हंगामा मच गया। सूचना पर अन्य  रेजीडेंट वहां आए और अलग-अलग किया। वार्ड में यह बातचीत भी सुनी गई कि मामला आपस का था, इसलिए जल्दी सुलट गया अन्यथा एक बार फिर हड़ताल होनी तय थी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply