Header Banner

दुर्घटना के बाद चेता प्रशासन

BY — February 5, 2014

सेवाश्रम चौराहे को दुर्घटना रहित बनाने की कवायद

050207उदयपुर। हाल ही 3 फरवरी को सेवाश्रम पर दुर्घटना में छात्र की हुई दुखद मृत्यु के बाद प्रशासन चेता है। यहां सौ सौ मीटर तक पोल लैस जोन बनाने, पुलिसकर्मियों की संख्यात बढ़ाने, ट्रेफिक पुलिस की गुमटी लगाने का निर्णय किया गया।

उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व सेंट एंथोनी स्कूल के आठवीं कक्षा के छात्र को जिम से लौटते समय रोडवेज बस ने चपेट में ले लिया था। बस का पिछला पहिया उस पर फिर गया जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई थी। सेवाश्रम चौराहे पर दुर्घटनाओं को रोकने को लेकर क्षेत्रीय नागरिक ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री गुलाबचंद कटारिया से मिले। कटारिया के निर्देश पर नगर निगम की निर्माण समिति के अध्यक्ष प्रेमसिंह शक्तावत के नेतृत्व में राजस्व समिति अध्यक्ष दुर्गेश जैन, यातायात उपअधीक्षक हर्ष रत्नू, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अशोक शर्मा, नगर निगम के अधिशासी अभियंता समरथसिंह बाबेल, भाजपा पर्यावरण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामजी वार्ष्णेय, वरिष्ठ कार्यकर्ता गोपाल पुरोहित, युवा मोर्चा शहर उपाध्यक्ष राजेश स्वर्णकार, सुशील रांका, राकेश नन्दावत आदि ने सेवाश्रम चौराहे का निरीक्षण किया। फिर यह निर्णय किया गया कि दो सप्ताह के भीतर पूरे प्रयास कर चौराहे को चारों तरफ से 100-100 मीटर तक पोल लैस जोन बनाया जाएगा। मुख्य मार्ग पर गति अवरोधकों का निर्माण किया जाएगा। बीच चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की गुमटी लगाई जायेगी। लाल हरी बत्ती को चालू किया जायेगा, ट्रैफिक पुलिस की संख्या 2 से बढ़ाकर तीन करने व आवश्यकता पड़ने पर दो होमगार्डों की अतिरिक्त नियुक्ति करने, चौराहे से 50-50 मीटर तक बसों व ऑटो की पार्किंग पर पाबंदी लगाने उचित स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। 6 फरवरी से इस योजना पर कार्य प्रारम्भ कर दो सप्ताह में इसे क्रियान्वित करने का आश्वासन प्रशासन ने दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply