Header Banner

नागपुर जाएंगे जिले के 50 किसान

BY — February 7, 2014

राष्ट्रीय कृषि मेले में लेंगे हिस्सा

agri businessउदयपुर। महाराष्ट्र के नागपुर स्थित केन्द्रीय कपास अनुसंधान संस्थान में नौ फरवरी से होने वाले ‘कृषि बसन्त‘ राष्ट्रीय कृषि मेले में उदयपुर के 50 कृषक भी भाग लेंगे। 9 से 13 फरवरी तक होने वाले इस राष्ट्र स्तरीय मेले में फल, फूलों एवं नवीनतम कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

आत्मा के परियोजना निदेशक डॉ. के. एन. सिंह ने बताया कि इसमें उदयपुर जिले की सलूम्बर, भीण्डर, वल्लभनगर, मावली, गिर्वा एवं बड़गांव पंचायत समिति सहित जिले भर के काश्तकार भाग ले रहे हैं। यह दल शनिवार को प्रात: नागपुर रवाना होगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply