Header Banner

‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी‘ के लिए लोह संग्रहण जारी

BY — February 7, 2014

patelउदयपुर। गुजरात में बनने वाली ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी‘ सरदार वल्लमभ भाई पटेल की प्रतिमा के लिए देश भर में भाजपा लोह संग्रहण का कार्य कर रही है। उदयपुर में भी लोह संग्रहण का कार्य शुरू हो चुका है।

लोह संग्रहण समिति के संभाग संयोजक प्रमोद सामर, लोह संग्रहण समिति के उदयपुर जिले के संयोजक पूर्व विधायक बाबूलाल खराड़ी, शहर प्रभारी खूबीलाल पालीवाल के नेतृत्वह में शहर व देहात की पंचायतों में लोह संग्रहण का कार्य प्रारम्भ किया जा चुका है। पूरे देश से संग्रहित औजार एवं मिट्टी से सरदार पटेल की विशाल प्रतिमा का निर्माण किया जाएगा। आज बड़गांव मण्डल की कठार, कदमाल, वाटी, लोसिंग, भूताला, ईसवाल, रामा एवं कविता लौह संग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें किसानों ने अपने काम में आने वाला एक औजार एवं मिट्टी के संग्रहण में उत्साह के साथ पूजन कर गुजरात में मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा निर्मित होने वाली ‘‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी‘‘ के निर्माण में अपना सहयोग दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply