Header Banner

संस्‍कृति के ‘रक्षकों’ को मिला सबक

BY — February 16, 2014

01_mpeg2videoउदयपुर। वेलेन्टाइन डे पर युवक युवतियों के साथ अभद्रता कर मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने संगठन के अध्यक्ष सहित सात को गिरफ्तार किया जिन्हें  जमानत पर छोड़ दिया गया।

उल्लेखनीय है कि संस्कृेति के कथित ठेकेदारों ने वेलेन्टाइन डे पर रानी रोड पर प्रेमी युगलों को परेशान किया था। युवकों को मुर्गा बनाकर उनके साथ मारपीट की गई। पुलिस के आने पर लड़कियों को जाने दिया गया। मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस अधीक्षक अजयपालसिंह लाम्बा  के निर्देश पर पुलिस ने कार्यवाही कर हिन्दू महाकाली सेना के अध्यक्ष श्याम बाबा, ललित लखारा, शिवकुमार सेन, राजकुमार सेन, ओमप्रकाश सेन, हिमांशु शर्मा तथा मुकेश को गिरफ्तार किया। इन्हें न्यायालय में पेश किया गया जहां से इन्हें जमानत पर छोड़ा गया। इस दौरान थाने के बाहर काफी संख्यां में लोग एकत्र हो गए थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply