Header Banner

देश भर के पत्रकारों का जमावड़ा लेकसिटी में

BY — February 22, 2014

आईएफडब्‍ल्‍यूजे का अधिवेशन 23 से

220206उदयपुर। इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स का 67वां दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन रविवार से उदयपुर में होने जा रहा है। अधिवेशन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए राष्ट्रीय महासचिव परमानंद पांडे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्य पारीख, प्रदेश अध्यक्ष आनंदपाल सिंह तोमर, महासचिव जगदीश नारायण जेमन सहित अन्य पदाधिकारी उदयपुर पहुंच चुके हैं।

प्रदेशाध्यक्ष आनंदपाल सिंह तोमर ने बताया कि रविवार से शुरू होने वाले दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारंभ राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल सुखाडिया रंगमंच पर करेंगे। अधिवेशन में देशभर से 400 से अधिक श्रमजीवी पत्रकारों के पहुंचने की संभावना है। संस्था से जुड़े़ 70 से अधिक पत्रकार यहां पहुंच चुके हैं। इनमें उत्तरप्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के श्रमजीवी पत्रकार शामिल है। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय स्तर पर अकाल मौत को प्राप्त  पत्रकारों को श्रद्घांजलि के साथ होगी। व्यवसायी बन बैठे अखबारों के मालिक पत्रकारों को मिलने वाली निरंतर घटती जा रही सुविधाओं के खिलाफ केंद्र सरकार को मांग पत्र सौंपा जाएगा। दो दिनों में उदयपुर की झीलों का संरक्षण कैसे हो? इस पर गोष्ठी भी की जाएगी। उल्लेखनीय है कि संस्था के 66 वें अधिवेशन में जमना बचाओ के लिए संकल्प पत्र भरे गए थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply