Header Banner

ममता के लिए आगे आए भामाशाह

BY — March 14, 2014

140307फतहनगर। निर्धनता के चलते ह्दय का उपचार करवाने में असमर्थ बालिका ममता के लिए भामाशाह आगे आए हैं। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल के संचालक राहुल अग्रवाल ने बालिका का अपने संस्थान में निशुल्क उपचार करने एवं इस पर आने वाले सम्पूर्ण खर्च को वहन करने की पेशकश की है।

बालिका के पिता को जब यह सूचना मिली तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बालिका के पिता भगवानलाल ने इसके लिए भामाशाह का आभार व्यक्तप करते हुए होली के बाद बालिका का उपचार करवाने की सहमति दी। उल्लेखनीय है कि ईंटाली निवासी बालिका ममता रेगर के ह्दय में छेद की तकलीफ होने से परिजन पिछले काफी समय से इलाज के लिए भटक रहे थे। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने से वे बालिका का उपचार करवाने में असमर्थतता महसूस कर रहे थे। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज द्वारा उपचार की जिम्मेदारी लेने के बाद बालिका के पिता के मन में बेटी का दर्द दूर करने का सपना पूरा करने की आस जगी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply