Header Banner

भाविप फतहनगर शाखा सम्मानित

BY — March 18, 2014

UN Logo-newफतहनगर। भारत विकास परिषद की फतहनगर शाखा को सम्मनित किया गया है। मिडिया प्रभारी शंकरलाल चावड़ा के अनुसार दक्षिण प्रान्त में फतहनगर शाखा द्वितीय रही।

प्रान्तीय महासचिव गिरीश पानेरी एवं प्रान्तीय अध्यक्ष डॉ.बी.एल. हीरावत ने शाखा अध्यक्ष दिलीप अग्रवाल,सचिव डॉ.एम.पी.सिंह,कोषाध्यक्ष नरेश अग्रवाल को उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। गुरू वंदन छात्र अभिनन्दन एवं राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता के राजेन्द्र उनिया एवं हेमेन्द्रसिंह राणावत को भी सम्मानित किया गया। शाखा के प्रतिनिधि डॉ. एम. एल. सालवी को भी स्मृति चिन्ह एवं उपरना ओढ़ा कर सम्मान किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply