Header Banner

विवाह में भाग लेने उदयपुर पहुंचे अरुण जेटली

BY — March 20, 2014

200309उदयपुर। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं अमृतसर से भाजपा लोकसभा प्रत्याशी अरूण जेटली विवाह समारोह में भाग लेने विशेष विमान से गुरुवार को उदयपुर पहुंचे। वे यहां पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पीयूष गोयल के परिवार में आयोजित विवाह समारोह में भाग लेने आए हैं।

जेटली का स्वागत करने एयरपोर्ट पहुंचने वालों में महापौर रजनी डांगी, लोकसभा चुनाव उदयपुर प्रभारी प्रमोद सामर, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पीयूष गोयल, शहर कोषाध्यक्ष रवि नाहर सहित कई अन्य नेता शामिल थे। जेटली रात्रि विश्राम उदयपुर में कर सुबह अमृतसर रवाना होंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply