Header Banner

धूमधाम से मनाया फागोत्सव

BY — March 21, 2014

210301उदयपुर। विवेकानंद शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय धूणीमाता डबोक का सघन खंड शिक्षण अभ्यास राजकीय माध्यमिक विद्यालय नान्दवेल में आज श्रीकृष्ण के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर फागोत्सव का आयोजन किया गया। सघन खंड शिक्षण संयोजिका व्याख्यापता रश्मि श्रेत्रिय ने बताया कि भगवान कृष्ण राधा के साथ छात्र-छात्राओं ने पुष्प होली खेली।

फाग गायन में कान्हा आओ तो सरी.., कान्हा धरलो मुकुट खेलो होली…, म्है खेलो लाल गुलाल होली मीत आवे.. का गायन बड़ी मस्ती के साथ किया गया फागोत्सव पर नृत्य प्रस्तुत कक्षा छठी के छात्रों ने देश रंगीला तथा नवमी के छात्राओं ने आम बिरज में होली रे रसिया पर दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रतिभा ने की तथा संचालन प्राध्याप• दिनेश सालवी ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply