Header Banner

कांग्रेस प्रत्याशी रघुवीर 24 को भरेंगे नामांकन

BY — March 22, 2014

नामांकन से पूर्व टाउन हॉल पर होगी सभा

raghuveerउदयपुर। उदयपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी निवर्तमान रघुवीरसिंह मीणा सोमवार 24 मार्च को नामांकन दाखिल करेंगे। इससे पूर्व सुबह 10.30 बजे संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता, समर्थक, जनप्रतिनिधि टाउन हाल पर एकत्रित होगे जहां 11 बजे सभा आयेाजित की जायेगी।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली ने बताया कि सभा को प्रत्याशी मीणा के अलावा जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला, पूर्व मंत्री डॉ. दयाराम परमार, मांगीलाल गरासिया, पूर्व संसदीय सचिव गजेन्द्रसिंह शक्तावत, विधायक हीरालाल दरांगी, केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास सहित पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सम्बोधित करेगे। सभा के पशचत 12 बजे से टाउन हॉल से जुलूस के रूप में मीणा अपने समर्थको के साथ सूरजपोल, बापू बाजार एवं बैंक तिराहा होकर देहलीगेट पहुंचेगे। जहां से मीणा अपने वरिष्ठ नेताओं एवं प्रस्तावक समर्थको के साथ कलक्ट्रेट कार्यालय पर 1.15 बजे शुभ मूर्हूत में अपना नामांकन दाखिल करेगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply