Header Banner

दंत चिकित्सा पर कार्यशाला 30 को

BY — March 28, 2014

280314उदयपुर। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ऑर्थोडोनिक्स, अहमदाबाद की ओर से 30 मार्च को पंचवटी स्थित आर. के. मॉल में दंत चिकित्सा पर निशुल्क कार्यशाला होगी। इसका उद्देश्यउ दंत चिकित्सा की विधि ऑर्थोडोनिक्स के बारे में जागरुक का प्रसारण करना है।

संस्थान के प्रबंध निदेशक डॉक्टर जयंत देहादरी ने बताया कि कार्यशाला सुबह दस बजे प्रारंभ होगी। इस चिकित्सा के 114 वर्ष के इतिहास में दांतों के इलाज की कई विधियां और प्रचलन में आई नई तकनीकों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में कोई भी चिकित्सक भाग ले सकता है तथा इसका लाभ पुराने व अनुभवी और नए या अध्ययनरत चिकित्सक सभी को मिलेगा। अधिक जानकारी हेतु 09824041184 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply