Header Banner

लोढ़ा कॉम्पलेक्स : निदेशकों पर धमकाने का आरोप

BY — April 8, 2014

बंद रहेगा व्यापार बुधवार को

080416उदयपुर। मेटेक्स इंटरनेशनल के कलक्ट्रेेट के पास स्थित लोढ़ा कॉम्पलेक्स में आज एक बार फिर निदेशकों व कॉम्पलेक्स के को ऑनर्स सोसायटी के सदस्यों  के बीच विवाद हो गया। इस पर दोषी लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार को कॉम्‍प्‍लेक्स  बंद रहेगा।

080417सोसायटी के महासचिव संजीव तलवार ने आरोप लगाया कि निदेशकों दिनेश जैन, महेन्द्र सिंह राठौड़, कैलाश चौधरी के भेजे गए कतिपय समाजकंटकों ने सोसायटी के सदस्य धीरज सुखवाल के ऑफिस में धमाल मचाया और सुखवाल को बडे़ लोगों की लड़ाई में नहीं बोलने की कथित रूप से धमकी भी दी। आरोप है कि समाजकंटक हथियार लेकर आए थे। इसकी जानकारी मिलते ही सभी किरायेदार आक्रोशित हो गए और दुकानें बंद कर कॉम्प़लेक्स के बाहर एकत्र हो गए। पुलिस को सूचना देने पर भूपालपुरा थाने से जाब्ता भी पहुंच गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply