Header Banner

पायरोटेक में आकस्मिक मॉकड्रिल

BY — April 19, 2014

अग्रिशमन सुरक्षा सप्ताह का समापन

190415उदयपुर। पायरोटेक इलेक्ट्रोनिक्स प्रा.लि. में आज अग्रिशमन सुरक्षा सप्ताह धूमधाम से मनाया गया। इसमें अग्रिशमन यंत्रों एवं पीपीई की जानकारी देने के साथ ही डेमो का प्रदर्शन किया गया।

अग्रिशमन सुरक्षा अधिकारी महेश अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में कम्पनी के प्रबन्ध निदेशक प्रतापसिंह तलेसरा ने कम्पनी द्वारा वर्ष भर किए सुरक्षा प्रयासों की समीक्षा की व उन्हें सराहा। साथ ही इस अवसर पर उन्होनें शून्य दिवस नुकसान पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के बीच सुरक्षा पर कार्टून, नारे, कविता, पोस्टर तथा निबन्ध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें विजेताओं को पुरूस्कृत किया गया। इससे पूर्व पायरोटेक में दोपहर दो बजे सायरन बजाकर आकस्मिक मोक ड्रिल किया गया। इसमें कम्पनी में कार्यरत सभी 423 कर्मचारी परिसर से बाहर असेमबली एरिया में एकत्रित हुए। उन्हें सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए गए। पायरोटेक में लगातार कई वर्षो से किए जा रहे  प्रयासों से कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई और छोटी-छोटी दुर्घटनाओं को रोकने में सहायता मिली।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply