Header Banner

विद्या भवन में 51 यूनिट रक्तदान

BY — April 24, 2014

स्वैच्छिक संस्थाओं का संयुक्त आयोजन

240404उदयपुर। विद्या भवन पॉलीटेक्निक महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, महावीर इन्टरनेशनल, डॉ. मोहनसिंह मेहता मेमोरियल ट्रस्ट व रोटरी क्लब के तत्वावधान में गुरूवार को आयोजित रक्तदान शिविर में 51 यूनिट रक्तलदान किया गया।

शिविर में संस्था के विद्यार्थियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। महाराणा भूपाल मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के डॉ. संजय प्रकाश, डा. सत्येन्द्र कुन्तल एवं टीम ने रक्त संग्रहण किया। महावीर इन्टरनेशनल के अध्यक्ष बी. एस. भण्डारी, पूर्व मुख्य अभियंता आर. के. चतुर, रोटरी क्लब के अध्यक्ष बी. एल. मेहता, डा. मोहनसिंह मेहता मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष विजयसिंह मेहता सहित नगर के कई गणमान्य नागरिकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। शिविर का संचालन राष्ट्रीय सेवा येाजना इकाई के प्रभारी राधाकिशन मेनारिया ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply