Header Banner

दिनेश एम. एन. की जमानत मंजूर

BY — April 28, 2014

भव्य आतिशबाजी, आमजन का कराया मुंह मीठा

280404उदयपुर। उदयपुर के पूर्व पुलिस अधीक्षक दिनेश एम. एन. को मुंबई की सीबीआई की विशेष अदालत से अग्रिम जमानत की जानकारी मिलने पर शहरवासियों में हर्ष की लहर दौड़ गई। बजरंग सेना मेवाड़ ने सूरजपोल तिराहे पर भव्य आतिशबाजी कर आमजन का मुंह मीठा कराया।

उल्लेखनीय है कि सात वर्ष से दिनेश एम एन फर्जी मुठभेड़ मामले में जेल में थे। उनके साथ गुजरात के दो आईपीएस अभय चूड़ासमा एवं एम एल परमार की भी जमानत अर्जी मंजूर की गई। जानकारी के अनुसार सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व में एक अन्यी आईपीएस राजकुमार पांडियन की जमानत अर्जी मंजूर की थी। इसी तर्ज पर सीबीआई की अदालत ने भी इन तीनों की जमानत इस शर्त पर मंजूर की कि प्रति दस दिन में एक बार कोर्ट में हाजरी देंगे।
संस्थापक कमलेन्द्र सिंह पंवार ने बताया कि इस अवसर पर शंकर लाल माली, घनश्या म सिंह भीण्डर, जितेन्द्र सालवी, शंकर लाल कुम्हार, महेन्द्र सिंह चौहान, आर. पी. सिंह आकवा, करणवीर सिंह, किशोर जायसवाल, मदन सालवी, यशवंत मुडानिया, देवीसिंह राठौड़, राजेश मेघवाल, श्याम बाबा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थिति दी। सभी कार्यकर्ता दिनेष एम. एन. के समर्थक में नारे लगा रहे थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply