Header Banner

अमरकुण्ड पर श्रमदान

BY — May 11, 2014

110513उदयपुर। शहर की विश्व प्रसिद्ध झीलों में लोगों द्वारा नाना प्रकार की गन्दगी डालकर इसकी सुन्दरता को खराब कर जल को दूषित किया जा रहा है। लोगों को झीलों में गंदगी नहीं डालना चाहिये। ये विचार इण्डिया वाटर पोर्टल नई दिल्लीू से आई अमिता भादुरी ने व्यक्त किये।

भादुरी ने कहा कि झीलों एवं पानी के स्त्रोतों को साफ रखने का दायित्व आम नागरिकों का है। झील हितैषी नागरिक मंच के द्वारा रविवारीय श्रमदान चांदपोल स्थित अमरकुण्ड पर किया जिसमें हाजी सरदार मोहम्माद, कमलेश पुरोहित, सोहनलाल कल्याणा, प्रकाश परिहार, इस्माईल अली दुर्गा, बदरीलाल, जुल्फिकार अहमद शेख, भंवर भारती, हाजी नूर मोहम्म द, किशोर गहलोत, सागरानन्द सरस्वती, भंवरलाल शर्मा, ए. आर. खान, जमनालाल दशोरा, प्रकाश तिवारी, अरबाज खान ने भाग लिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply