Header Banner

खूब धमाल की बच्चों ने ‘पार्टी धमाल’ में

BY — May 11, 2014

110518उदयपुर। रोटरी क्लब उदय की ओर से महिला सशक्तिकरण पर चल रहे कार्यक्रम तुसी ग्रेट हो के तहत अंतिम दिन विश्वविद्यालय मार्ग स्थित एश्वर्या किड्स वेली में बच्चों के लिए धमाल पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने खूब धमाल कर चाट के चटखारे लिये तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। उद्घाटन एश्वर्या कॉलेज की प्रबन्ध निदेशक सीमासिंह ने किया।

कार्यक्रम संयोजिका ऋतु वैष्णव एवं क्लब अध्यक्ष शालिनी भटनागर ने बताया कि प्रात: 10 बजे से प्रारम्भ हुई बच्चा पार्टी धमाल में 12 वर्ष के से कम उम्र के बच्चों ने भाग लिया। दोपहर 12 बजे तक बाल चिकित्सकों द्वारा बच्चों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। दोपहर 2 से 3 बजे तक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने अपनी कल्पनाओं को कागज पर उकेरा। किसी ने बहते झरने बनाये तो किसी ने हरे-भरे जंगल को बचाने की कोशिश की। सायं 4 से 5 बजे तक फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
110519टीम सदस्य सांझ नरूला ने बताया कि पार्टी में भाग लेने वाले बच्चों में से विजेताओं को पुरूस्कृत भी किया गया। धमाल पार्टी में विभिन्न प्रकार फूड स्टॉल लगायी गई। बच्चों के लिए डोलर, चकरी झूला भी लगाया गया,जिसका बच्चों ने खूब आनन्द लिया। इसके अलावा बच्चों के धमाल के लिए डांस मस्ती, जॉय राईड्स, फन गेम एंव लक्की ड्रा का भी आयोजन किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply