Header Banner

सेलिब्रेशन मॉल में बॉलीवुड डांस की धमाल

BY — May 18, 2014

180505उदयपुर. सेलिब्रेशन मॉल में रविवार की शाम वहां आने वाले आगंतुकों के लिए यादगार बन गई। पेसिफिक यूनिवर्सिटी के साझे में मिराज ग्रुप, गणेशम एवं महिन्द्राे राइज के सह प्रायोजन में आयोजित समर कार्निवल में अहमदाबाद के फेमस डांस ग्रुप ने सुपरहिट गीतों की प्रस्तुतियां दी।

180506180507सुपरहिट गीतों जादू की झप्पी……, धतींग डांस, वन-टू,-थ्री-फोर गेट ऑन द डांस फ्लोर ……, कजाके लव…., पार्टी ऑल नाइट….. आदि पर जोशीले एवं मस्ती-भरे डांस-परफोरमेन्स से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर वाहवाही लूटी। दर्शक भी थिरकने लगे वहीं कलाकारों की हौसला अफजाई के लिए दर्शकों ने भी खूब होहल्लाद किया। मॉल प्रबंधन के अनुसार यहां 500 रूपए या इससे अधिक की खरीददारी करने वालों को केपिस्टार बोनान्जा लक्की ड्रा में 5 एसी, 5 रेफ्रिजरेटर और 10 एयर कूलर्स जीतने का चांस भी मिल रहा है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply