Header Banner

लेकसिटी के शातिरों का शानदार प्रदर्शन

BY — May 19, 2014

190503उदयपुर। मेजर ध्यानचन्द नेशनल स्टेडियम इण्डिया गेट, न्यू दिल्ली में सम्पन्न हुई एन.एच.पी.सी. ओपन फीडे रेटिंग चेस टूर्नामेन्ट हेतू लेकसिटी के शातिरों का शानदार प्रदर्शन रहा। 15 से 18 मई तक यह स्‍पर्धा हुई।

प्रशिक्षक विकास साहू ने बताया कि इस फीडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता में पल्लव चौधरी ने लेकसिटी के 53वें फीडे रेटेड खिलाड़ी होने का दावा पेश कर दिया इसके अलावा विभव पामेचा व गौतम कटारिया ने अपने रेटिंग में इजाफा किया। खिलाड़ीयों के प्रदर्शन में 10 चक्रों पश्चात् विभव पामेचा 6.5, प्रभव माहेश्वरी 6.0, धु्रव दक, गौतम कटारिया 5.5, हेमन्द्र सिंह मकवाना, पल्लव चौधरी 5.0, यश मंडावरिया 4.5, कुनाल छाबड़ा, भावेश साहू, भव्य गहलोत 4.0, चिन्मय जैन 3.00 अंक हासिल किये। जिसके आधार पर कुनाल छाबड़ा, हेमेन्द्र सिंह मकवाना, भव्य गहलोत ने फीडे रेटिंग की योग्यता हासिल की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply