Header Banner

डम्पर-जीप भिड़ंत में चीनी पर्यटक सहित दो मरे

BY — May 21, 2014

पांच अन्य गंभीर

210513उदयपुर। शहर के निकट प्रतापनगर थानांतर्गत एक डम्पर और जीप की आमने-सामने की भिड़ंत में चीनी पर्यटक सहित दो की मृत्यु् हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए। घायलों में तीन चीनी पर्यटक शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार बड़ी सादड़ी से नई दिल्ली जा रही एक जीप बुधवार दोपहर बाद प्रतापनगर पुराने चुंगी नाके के पास से गुजरते वक्त सामने से आ रहे डम्पार में घुस गई। सीधी और तेज गति में टक्कर के कारण दो जनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई वहीं तीन चीनी पर्यटकों सहित पांच अन्य घायल हो गए। चीनी दूतावास को सूचना भिजवा दी गई है वहीं अन्यत गंभीर घायलों का उपचार जारी है। पर्यटकों के पासपोर्ट नहीं मिल पाने के कारण उनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply