Header Banner

जिंक ने दी बी. चौधरी को श्रद्धांजलि

BY — May 22, 2014

220505उदयपुर। हिन्दुस्तान ज़िंक लिमिटेड के केन्द्रीय कार्यालय श्रमिक संघ की ओर से यशद भवन में मजदूरों के मसीहा एवं श्रमिक नेता बी. चौधरी की उन्नीसवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर श्रमिक संघ के एम.के. लोढ़ा एवं एम.के. दीक्षित ने गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्व. चौधरी ने सम्पूर्ण जीवन श्रमिकों के हितों के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने बताया कि स्व. चौधरी हिन्दुस्तान ज़िंक लिमिटेड ही नहीं वरन् सम्पूर्ण राजस्थान एवं क्षेत्र के विभिन्न उद्योगों के विकास में अग्रणी रहे और उन्होंने श्रमिक हितों के लिए जीवनपर्यन्त कार्य किया एवं प्रतिभागी प्रबन्धन की एक अनूठी मिसाल कायम की जिसे कभी नहीं भुलाया जा सकता। और आज भी स्व. बी. चौधरी के मार्गदर्शन, श्रमदर्शन, औद्योगिक संबंधों में एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। स्व. श्री. बी. चौधरी ने मजदूर हितों की रक्षा के अलावा क्षेत्र में सामाजिक कार्य भी किये जिसमें अस्पताल एवं बधिर विद्यालय आदि के उत्थान में तन, मन, एवं धन से सहयोग प्रदान किया। गोष्ठी में उनके द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की गई तथा उपरोक्त परम्परा को जारी रखने का सर्वसम्मति से आह्वान किया।
220504इस अवसर पर हिन्दुस्तान ज़िंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अखिलेश जोशी, उप-मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील दुग्गल, मुख्य वित्तीय अधिकारी अमिताभ गुप्ता, उपाध्यक्ष (एचआर) बीरेन्द्र मोहापात्रा, हेड-कार्पोरेट कम्यूनिकेशन पवन कौशिक आदि ने श्रमिक नेता चौधरी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर केन्द्रीय कार्यालय श्रमिक संघ के पदाधिकारी सर्वश्री एम.के. लोढ़ा, एम.के. दीक्षित, भंवर भारती, के. एम. बाबेल, नारायणलाल शर्मा, दिलीप शर्मा एवं सभी वर्तमान में कार्यरत एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी प्यारेलाल सालवी, उदयलाल, हिम्मतलाल नागदा एवं अधिकारियों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply