Header Banner

जेट प्री-पीजी परीक्षा 25 को

BY — May 23, 2014

230503उदयपुर। प्रदेश के कृषि महाविद्यालयों, उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय, मात्स्यकी महाविद्यालय, गृह विज्ञान महाविद्यालय एवं डेयरी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के स्नातक एवं स्नात्कोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु राज्यस्तरीय प्रवेश परीक्षा जेट/प्री.पी.जी. 2014 25 मई को होगी।

यह परीक्षा सत्र 2014-15 में प्रवेश हेतु स्वामी केशवानन्द राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर द्वारा आयोजित की जा रही है। उदयपुर केन्द्र परीक्षा समन्वयक प्रो. एस. आर. मालू ने बताया कि इस प्रवेश परीक्षा में स्नातक पाठ्यक्रम हेतु 1734 परीक्षार्थी एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम हेतु 369 (कृषि) तथा 35 (गृह विज्ञान) परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। प्रो. मालू ने बताया कि उदयपुर स्थित केन्द्रों पर परीक्षा व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से निष्पादित करने हेतु विश्वविद्यालय प्रतिनिधि एवं विश्वविद्यालय निरीक्षक उपलब्ध रहेंगे। परीक्षा में किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो व योग्य अभ्यर्थी सुचारू रूप से परीक्षा दे सके इसके लिये सामान्य एवं विशिष्टक अधिकार प्राप्त उड़नदस्तों  का गठन भी किया गया है। परीक्षा के दौरान सभी केन्द्रों पर विडियोग्राफी भी करवाई जावेगी, जिससे परीक्षा की पूर्ण पारदर्शिता बनी रहे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply