Header Banner

राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में भाग लेंगे कृष्णावत

BY — June 4, 2014

नई सरकार के गठन के बाद पार्टी की पहली बैठक

040601उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 18 जून को भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय 11 अशोक रोड़, नई दिल्ली में होगी। केन्द्र में नई सरकार के गठन के बाद पार्टी का यह पहला आयोजन होगा।

बैठक में उदयपुर से राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य तनवीर सिंह कृष्णावत विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में हिस्सा लेंगे। बैठक में छोटे दुकानदारों, व्यापारियों की सुरक्षा, सम्मान के साथ सरलतम कर ढांचे की प्राथमिकता के साथ-साथ भ्रष्टाचार व उत्पीड़न मुक्त राजस्व बढ़ाने जैसे विषयों को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा की जाएगी और केन्द्र सरकार को इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। बैठक में देशभर के पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह करेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply