Header Banner

लक्ष्मीनारायण मंदिर में नाव मनोरथ आज

BY — June 7, 2014

070614उदयपुर. भट्टीयानी चौहट्टा स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर में रविवार को नाव मनोरथ मनाया जाएगा। मनोरथ के लिए यमुना कुंड बनाया गया है, इसमें 20 हजार लीटर पानी भरा गया। यमुना कुंड के चारों ओर विविध पौधे, केले का तना, आसापाल आदि के पत्तों से उपवन का मनोहारी दृश्य तैयार किया जा रहा है।

इसके साथ ही ठाकुरजी की सवारी को मनमोहक बनाने के लिए रंगबिरंगी डिस्को लाइटों से रोशनी होगी। ठाकुरजी के नाव मनोरथ के लिए 14 गुणा 20 फीट का युमना कुंड बनाया गया है। कुंड में लालन स्वरूप को सुंदर नाव में विराजित किया जाएगा। इस मनोरथ की तैयारियों में भट्टमेवाड़ा समाज के नवयुवक लगे हुए हैं। इनमें मुकुंद बिहारी दीक्षित, त्रिभुवन दीक्षित, उत्तम पंड्या, संजय दीक्षित, प्रदीप द्विवेदी, तमीश द्विवेदी, राजश्री मेहता, मधुर शास्त्री, वागिश शमाज़् जय पंड्या, चिन्मय दीक्षित आदि लगे हुए हैं।
101 दीपक से होगी आरती : ठाकुरजी की सेवा में लगे सतीश मेहता ने बताया कि मनोरथ के दशज़्न रविवार शाम 7 से 10.30 तक होंगे। रात 10.30 बजे महाआरती होगी। इसमें 101 दीपक से भक्त और मंदिर के पुजारी अश्विनी कुमार भट्ट ठाकुरजी की आरती करेंगे।
मनोरथ के बाद यमुना स्नान : सेवक भूपेश दीक्षित ने बताया कि मनोरथ के बाद यमुना कुंड में भरे जल का उपयोग यमुना स्नान के रूप में किया जाएगा। सेवक भक्तों की इच्छानुसार उन्हें इस जल से स्नान करवाएंगे। इसके लिए फव्वारों की व्यवस्था भी की गई है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply