Header Banner

हिस्ट्रीशीटर ने पाबंदी के बावजूद की वारदात

BY — June 12, 2014

धारा 122 सीआरपीसी में गिरफ्तार

Police_capउदयपुर। एक वर्ष के लिए लिए पाबंदी के बावजूद दुकान में चोरी और पिस्टल, स्मैक बरामदगी आदि के मामले में हिस्ट्रीशीटर सद्दाम को आज सूरजपोल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसे पहले 22 अक्टू्बर 2013 को एक वर्ष के लिए पाबंद किया गया था।

थानाधिकारी रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि सद्दाम उर्फ कद्दा थाना हाजा ने भूपालपुरा क्षेत्र में दुकान में घुस कर चोरी की। वहीं इसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल व स्मैक पाउडर बरामद किया गया। पाबंदी के बावजूद इसकी आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश नहीं लगा इसलिये इसे धारा 122 सीआरपीसी में गिरफ्तार कर न्यायालय मे एडीएम सिटी के समक्ष पेश किया गया जहां से उसकी जमानत हो गई। उल्लेखनीय है कि सद्दाम हिस्ट्रीशीटर होकर शातिर बदमाश है जिसके खिलाफ लूट, डकैती, हत्या का प्रयास नकबजनी चोरी अवैध हथियार के कुल 10 प्रकरण दर्ज है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply