Header Banner

सिंघवी को रोटरी का सर्वश्रेष्ठ मेरिटेरियस सेवा सम्मान

BY — June 20, 2014

200602उदयपुर। रोटरी प्रांत 3052 के पूर्व प्रांतपाल निर्मल सिंघवी को वर्ष 2013-14 के लिए रोटरी अंतरराष्ट्रीय अमेरिका के सर्वश्रेष्ठ सेवा सम्मान मेरिटेरियस सर्विस अवार्ड हेतु चयन किया गया है। यह अवार्ड प्रतिवर्ष रोटरी फाउण्डेशन द्वारा संचालित सेवा कार्यों की सराहनीय अनुपालना पर विश्व के 150 व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है।

रोटरी क्लब उदयपुर के अध्यक्ष बी. एल. मेहता ने बताया कि इस बार यह अवार्ड क्लब के वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व प्रान्तपाल निर्मल सिंघवी को 22 जून को उदयपुर में होने वाले प्रान्तीय आभार प्रदर्शन समारोह ‘प्रशस्ति’ में रोटरी अन्तर्राष्ट्रीय के निदेशक पी. टी. प्रभाकर एवं प्रांतपाल अनिल अग्रवाल द्वारा प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सिंघवी को उक्त पुरस्कार निर्धारित दायित्वों से उपर उठकर उत्कृट मानवीय मूल्यों की स्थापना एवं मानव सेवा के विभिन्न अनुकरणीय कार्यो हेतु प्रदान किया जा रहा है। क्लब सचिव सुरेन्द्र जैन ने बताया कि सिंघ्वी का विश्व स्तर पर रोटरी फाउंडेशन के सराहनीय सेवा पुरस्कार हेतु किया गया चयन न केवल उदयपुर पूरे राजस्थान के लिए गौरव की बात है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply