Header Banner

कालबेलिया बस्ती में आगजनी, लूटपाट

BY — June 28, 2014

डांगी समाज के थे हमलावर
दुष्क र्म के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से थे आक्रोशित

280608उदयपुर। कालबेलिया समुदाय के युवक द्वारा गत दिनों ऑटो में दुष्कर्म से लकड़वास गांव में डांगी समाज के उत्तेजित करीब पांच सौ ग्रामवासियों ने आज सुबह समुदाय के मकानों पर हमला कर दिया। वहां मकानों, बाइक व ट्रेक्टुर में आग लगा दी। हमलावर अपने समाज की युवती के साथ कालबेलिया समाज के चार लोगों द्वारा दुष्कर्म के मामले में पुलिस की फौरी कार्रवाई को लेकर नाराज थे। वारदात के बाद जिला कलक्टर आशुतोष एटी पेंडणेकर एवं पुलिस महानिरीक्षक जीएन पुरोहित ने घटनास्थल का जायजा लिया।

280607280609280610जानकारी के अनुसार लकड़वास गांव में चार दिन पूर्व डांगी समाज की महिला के साथ कालबेलिया समाज के चार युवकों ने दुष्कर्म किया था। पुलिस ने हीरालाल और विजयनाथ नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उधर समाज का आरोप है कि दो और लोगों की गिरफ्तारी में पुलिस ढील बरत रही है। इससे गुस्साोए डांगी समाज के पांच सौ लोग हथियारों से लैस होकर कालबेलिया बस्ती पहुंचे और हमला कर दिया। चार बाइक और एक ट्रेक्टर में आग लगा दी वहीं एक ट्रेक्टर साथ ले गए। घबराए कालबेलिया समाज के लोग बस्ती  छोड़कर पहाड़ों में छुप गए। पुलिस के पहुंचने के बाद ये वापस बस्ती में लौटे और आपबीती सुनाई। एएसपी डॉ. राजेश भारद्वाज, डिप्टी गोवर्धनलाल, प्रतापनगर थानाधिकारी लाभूराम, हिरणमगरी थानाधिकारी वृद्धिचंद व गोवर्धन विलास थानाधिकारी नरपतसिंह आदि मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी।
280611280612कालबेलिया समाज के लोगों का आरोप है कि जिस युवती के साथ दुष्कबर्म का आरोप लगाया गया है, वह युवती यहां की नहीं बड़ी सादड़ी की है। साथ ही उसने युवकों के साथ पहले बैठकर शराब पी और सहमति से संबंध बनाए। कालबेलिया समाज के लोगों का आरोप है कि उनकी बस्ती की तीन लड़कियां भी गायब हैं। मौके पर डांगी समाज के लोगों के छोड़ भागे करीब 50 वाहन प्रतापनगर थाने में जब्त कर पहुंचा दिए गए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply