Header Banner

एक्शन उदयपुर : चमक उठा मुर्शीद नगर पार्क

BY — June 30, 2014

300604उदयपुर। एक्शन उदयपुर कार्यक्रम के तहत मुर्शीद नगर, सविना खे$डा स्थित सार्वजनिक पार्क को चमकाने व विकसित करने के लिए स्थानीय नागरिकों, बी.बी. सेवा संस्थान द्वारा प्रशासन के सहयोग से रविवार से कार्य प्रारम्भ हो गया। इस कार्यक्रम में युवा वर्ग के उत्साह के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिकों एवं स्वयंसेवकों द्वारा महत्वपूर्ण श्रमदान एवं सहयोग किया गया।

पार्क में लगी जंगली घास, अनुपयोगी कंटिली झा$िडयों को हटाया गया। पार्क की दीवार को साफ कर उस पर रंग-रोगन कर मनमोहक बनाया। स्थानीय लोगों की सहभागिता से पार्क के मुख्य द्वार पर लोहे का गेट लगाया जाएगा जिससे पार्क की गरिमा बनी रहे। एक्शन उदयपुर कार्यक्रम के तहत पार्क की खुबसूरती बढा़ने हेतु पौधारोपण भी किया जा रहा है।  एक्शन उदयपुर कार्यक्रम जिला प्रशासन द्वारा जनसहयोग से शहर को खुबसूरत एवं विकसित बनाने के उद्देश्य से प्रारम्भ किया गया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply