Header Banner

आईटीआई तथा बारहवीं पास ले सकेंगे सीधे प्रवेश

BY — July 3, 2014

पॉलिटेक्निक डिप्लोमा द्वितीय वर्ष प्रवेश प्रारम्भ

030701उदयपुर। प्राविधिक शिक्षा निदेशालय ने राज्य के सरकारी व निजी पॉलीटेक्निकों के तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा में द्वितीय वर्ष प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी है। प्रवेश फॉर्म ऑनलाइन भरे जाएंगे।

विद्या भवन पॉलीटेक्निक के प्राचार्य अनिल मेहता ने बताया कि ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया दिनांक 07 जुलाई से 19 जुलाई तक जारी रहेगी। आवेदन फॉर्म भरने की न्यूनतम योग्यता बारहवीं साइंस मेथ्स अथवा वोकेशनल अथवा दो वर्षीय आईटीआई उत्ती र्ण हो।
ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया:- अभ्यर्थी को ई मित्र पर 7 से 17 जुलाई तक तीन सौ रुपए का टोकन कटवाना होगा, टोकन नम्बर के अभाव में अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन पत्र एवं ऑप्षन फॉर्म नहीं भर पायेंगे। तत्पश्चाबत वेबसाइट http://dte.rajasthan.gov.in या http://dte.polyadm.com से ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा तथा समस्त दस्तावेजों को दिनांक 26 जुलाई सायं पांच बजे तक संयोजक, केन्द्रीय पार्श्व  प्रवेश एवं प्रधानाचार्य, राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, माखुपुरा, नसीराबाद रोड़, अजमेर को भेजना होगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply