• Home
  • Archive
  • About Us
    • Work With Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Education
  • Investments

You might also like

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

Print Friendly, PDF & Email
  • ARTI SANGRAH
  • Business
  • Editorial
  • Featured
  • From the Past
  • Gallery
  • MY STYLE MY FASHION
  • News
    • Udaipur District
  • Personalities
  • Investments
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
  • ARTI SANGRAH
  • Business
  • Editorial
  • Featured
  • From the Past
  • Gallery
  • MY STYLE MY FASHION
  • News
    • Udaipur District
  • Personalities
  • Investments
No Result
View All Result
No Result
View All Result

You might also like

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

You might also like

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

Print Friendly, PDF & Email
Print Friendly, PDF & Email
Home Featured

सफलता के लिए सुबह की शुरूआत सकारात्मक हो

admin by admin
July 6, 2014
in Featured
0
सफलता के लिए सुबह की शुरूआत सकारात्मक हो
92
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

पेसिफिक, जिला प्रशासन के साथ शैक्षणिक परामर्श व कैरियर मार्गदर्शन शिविर, रोजगार मेले का आयोजन

060708उदयपुर। बड़ौदा के ख्याति प्राप्त प्रेरक प्रशिक्षक हिमांशु भुज ने कहा कि सफलता के लिए प्रत्येनक सुबह की शुरुआत सकारात्म्क होनी चाहिए। अपना मिशन व लक्ष्य निर्धारण भी जरूरी है। समय प्रबंधन के प्रति भी प्रतिबद्ध रहें। उन्होंने सफलता के पांच गुर पर्सनल, प्रोफेशनल, फैमिली, स्पिरिचुअल व सोसायटी गोल बताए।

वे रविवार को सुखाडि़या विश्वसविद्यालय ऑडिटोरियम में पेसिफिक विश्वविद्यालय की ओर से जिला प्रशासन, रोजगार विभाग एवं यूसीसीआई के साथ आयोजित दो दिवसीय शैक्षणिक परामर्श एवं कैरियर मार्गदर्शन शिविर तथा रोजगार मेले में आए छात्रों, जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंरने कहा कि स्वयं के व्यक्तित्व निर्माण पर खास ध्यान रखते हुए सभी गोल हासिल किए जा सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि जीवन में आपको कभी भी, किसी से भी कोई ऐसा आइडिया या विचार मिल सकता है, जिससे आपका जीवन बदल सकता है। इस दौरान हिमांशु ने चिर-परिचित रोचक अंदाज में कई किस्से सुनाए। हास्य अंदाज से लोगों को गुदगुदाया और लंबे समय तक बांधे रखा। शाम को द्वितीय सत्र में नगर के प्रबुद्धजनों, उद्योग प्रतिनिधियों तथा अन्य नागरिकों के लिए ‘स्ट्रेस फ्री वर्क लाइफ’ पर हिमांशु भुज ने कार्यशाला संचालित की।
कार्यक्रम में उदयपुर के स्कूली व कॉलेज छात्र-छात्राओं का हुजूम उमड़ पड़ा। इसके तहत 18 कंपनियों के पास करीब 1140 युवाओं से रोजगार के आवेदन प्राप्त हुए। साथ ही मौके पर ही उनमें से अधिकतर के प्राथमिक साक्षात्कार भी लिए गए। रिलायंस आदि कुछ कम्पनियों ने तो अभ्यर्थियों को हाथों हाथ नियुक्ति प्रस्ताव भी दे दिए।
मुख्य अतिथि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि पेसिफिक ग्रुप सदैव विद्यार्थियों के हित के लिए बेहतरीन व उपयोगी प्रयोग करता रहा है। इस शिविर के जरिए विद्यार्थियों को रोजगार व कॅरियर मार्गदर्शन सुलभ होगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के रोजगार मेले हर वर्ष आयोजित किए जाने चाहिए।
060709विशिष्ट अतिथि मेयर रजनी डांगी ने कहा कि यह शिविर विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देगा। इससे जीवन का लक्ष्य तय करने व उन्हें पाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों में आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष व्यवस्था करने की जरूरत है। यूसीसीआई के अध्यक्ष विनोद कुंभट ने कहा कि पेसिफिक विश्वविद्यालय व यूसीसीआई को अब ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के विकास पर ध्यान देने की जरूरत है। इसके लिए साझे तौर पर गांव को गोद लिया जाना चाहिए। पेसिफिक विश्वविद्यालय को यूसीसीआई भविष्य में भी इस तरह के प्रयासों में सहयोग देता रहेगा। इस मौके पर उन्होंने आश्वस्त किया कि धन की कोई कमी नहीं होगी। अगर संस्थान 1 रुपया लगाता है तो सरकार 10 रु. लगाएगी। प्रख्यात प्रेरक प्रशिक्षक डॉ. दीपक सक्सेना का मोटिवेशनल सेशन कल सम्पन्न होगा।
प्रेसिडेंट प्रो. बी. पी. शर्मा ने बताया कि पेसिफिक विश्वविद्यालय द्वारा रोजगार विभाग, जिला प्रशासन व यूसीसीआई के सहयोग से युवाओं को रोजगार सुलभ कराने की कोशिश की गई है। शिविर में 18 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने 1000 से अधिक विद्यार्थियों के इंटरव्यू लिए। प्रो. शर्मा ने बताया कि इस मेले का मकसद सिर्फ रोजगार उपलब्ध कराना ही नहीं है, बल्कि स्कूली एवं कॉलेज विद्यार्थियों के लिए कॅरियर काउंसलिंग के सेशन भी रखे गए हैं। साथ ही पेसिफिक ग्रुप के सभी महाविद्यालयों के काउंटर हैं जिन पर प्रबंधन, इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक, साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स, एमसीए, होटल मैनेजमेंट, फायर सेफ्टी तथा बीएड आदि विषयों के विशेषज्ञों द्वारा छात्रों को उनके आगे की शिक्षा हेतु परामर्श एवं मार्गदर्शन दिया जा रहा है।
‘पेसिफिक अपडेट’ का विमोचन : उद्घाटन समारोह में मासिक पत्रिका ‘पेसिफिक अपडेट’ का विमोचन अतिथियों ने किया। गौरतलब है कि यह पत्रिका प्रतियोगी परीक्षाओं व नियमित अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी। इसमें प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित विषयों, जैसे अंग्रेजी, मानसिक योग्यता, लोजिकल रीजनींग, डिसीजन मेकिंग, समसामयिक घटनाओं, आर्थिक व राजनैतिक व व्यापार जगत की खबरों की जानकारी शामिल की गई है। इसके अलावा आईएएस, आरएएस, बैंक, रेलवे, एसएससी आदि परीक्षाओं के प्रश्नपत्र भी इसमें उपलब्ध होंगे। पत्रिका में भारत के प्रसिद्ध विषय विशेषज्ञों द्वारा सामयिक विषयों पर सारगर्भित लेख भी प्रकाशित होते हैं। उल्लेखनीय है कि पत्रिका का प्रसार अखिल भारतीय स्तर पर किया जा रहा है। ये पत्रिका, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बाजार में उपलब्ध अन्य मैगजीनों के मुकाबले में बेहद रियायती दर पर उपलब्ध है।
सम्मानित हुए छात्र व अध्यापक : इस दौरान शहर के विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभावान 178 विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र, नकद पुरस्कार व स्कॉलरशिप वाउचर देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित विद्यार्थी, शहर के विभिन्न विद्यालयों के दसवीं, ग्यारहवीं व बारहवीं कक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी थे। जबकि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राजकीय विद्यालयों के 63 अध्यापकगणों का भी सम्मान, उन्हें शॉल ओढ़ाकर एवं अभिनन्दन पत्र भेंट कर किया गया। मीडिया प्रभारी डॉ. महेन्द्र सोजतिया ने बताया कि सम्मान समारोह का उद्देश्य सराहनीय प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों व उनके गुरुजनों को आगे चलकर भी श्रेष्ठतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
मेले में उमड़े आवेदक : रोजगार मेले में शहर के ग्रेजुएट, पोस्ट-ग्रेजुएट अभ्यर्थियों ने जमकर रोजगार के आवेदन दिए। साथ ही प्राथमिक साक्षात्कार में हिस्सा लिया। उल्लेखनीय है कि मेले में के रोजगार मेल, एड्रॉयट जॉब्स, मारूति, अशोक लिलेंड, टेले परफोर्मेंस, वोडाफोन, आईसीआईसीआई डायरेक्ट, एसबीआई कार्ड, रिलायंस रिफायनरी (पुंज लॉयड), ऐडेको ग्लोबल इनोव सोर्स, चौकसी – कान्टेक्ट्स, फ्यूजन आउटसोर्सिंग, यूरेका फोर्ब्स एलबर्ट डेविड लिमिटेड एवं तीन एविऐशन कंपनियों सहित कुल 18 कंपनियां भाग ले रही हैं। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने मेले में 1140 अभ्यर्थियों के प्रारंभिक साक्षात्कार लिए। प्लेसमेंट इंचार्ज रविंद्र बांगड़ ने बताया कि रोजगार मेला सोमवार को भी जारी रहेगा।
हाथों हाथ लिए शिक्षा ऋण के आवेदन : शिविर में एसबीबीजे, आईडीबीआई, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, एसबीआई सहित कुल 9 बैंकों द्वारा काउंटर लगाए गए। इन काउंटर्स पर बैंक अधिकारियों ने छात्रों को शिक्षा ऋण संबंधी जानकारियां दी एवं उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। कागजात पूर्ण होने पर अनेक विद्यार्थियों के आवेदन भी बैंकों द्वारा प्राप्त किए गए और उन पर शीघ्र कार्यवाही करने की प्रक्रिया शुरू की गई।

Print Friendly, PDF & Email
Tags: career fair pacificFeaturedpacific unuiversity udiapurStart the morning be positive for Successudaipur pacific university
Share37Tweet23Send
Previous Post

ग्रामीण विकास में धन की कमी नहीं : कटारिया

Next Post

कटारिया ने की सौभाग्य मुनि की अगवानी

admin

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Recommended For You

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

by admin
March 5, 2026
0
हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

कंपनी का यूएस स्थित, मनोनित आर1 इंस्टीट्यूशन, वर्जीनिया टेक के साथ सहयोगसाइंटिफिक रिसर्च और ग्लोबल एकेडमिक पार्टनरशिप के जरिए मेटलर्जिकल कैपेबिलिटी को मजबूत करना उद्धेश्यउदयपुर। विश्व की सबसे...

Read more

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

by admin
March 2, 2026
0
हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

भारत के मेटल और माइनिंग सेक्टर में सबसे अधिक और एकमात्र उपलब्धिमेटल और माइनिंग में महिलाओं को स्पॉटलाइट करने के लिए 25 दिन का ‘शी नोज द ग्राउंड...

Read more

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

by admin
February 28, 2026
0
कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

सेलिब्रिटी सिंगर मधुबन्ति बागची करेगी लाइव परफॉर्मउदयपुर। मेवाड़ अपनी मस्ती भरी होली के लिए जाना जाता है। इस बार कुम्भलगढ़ में परशुराम गुफा मार्ग पर स्थित काननवास रिसोर्ट...

Read more

हिंदुस्तान जिंक ने बिछड़ी और देबारी के राजकीय स्कूलों में शुरू कीं अत्याधुनिक स्टेम लैब्स

by admin
February 27, 2026
0
हिंदुस्तान जिंक ने बिछड़ी और देबारी के राजकीय स्कूलों में शुरू कीं अत्याधुनिक स्टेम लैब्स

उदयपुर में 3 हाई-टेक लैब्स स्थापित, राजस्थान के 76 से अधिक राज स्ककीय स्कूलों में आधुनिक सुविधाओं और तकनीक के जरिए शिक्षा में उन्नयनउदयपुर। भारत की एकमात्र और...

Read more

हिंदुस्तान जिंक द्वारा खदानों में स्वास्थ्य, सुरक्षा और हितों पर बैठक

by admin
February 24, 2026
0
हिंदुस्तान जिंक द्वारा खदानों में स्वास्थ्य, सुरक्षा और हितों पर बैठक

डीजीएमएस के तत्वावधान में 25वीं त्रिपक्षीय समिति की बैठकखान सुरक्षा महानिदेशालय उदयपुर के तत्वाधान में हिंदुस्तान जिंक द्वारा 25वीं त्रिपक्षीय समिति बैठक का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। बैठक...

Read more
Next Post
कटारिया ने की सौभाग्य मुनि की अगवानी

कटारिया ने की सौभाग्य मुनि की अगवानी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की सुर्खियां

श्रीजी अरविन्द सिंह मेवाड़ की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

March 5, 2026
हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

March 5, 2026
हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

March 2, 2026

उद्योगों के विकास में बनेगा मील का पत्थर राइटेक्स : मुकेश माधवानी

February 28, 2026
कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

February 28, 2026
हिंदुस्तान जिंक ने बिछड़ी और देबारी के राजकीय स्कूलों में शुरू कीं अत्याधुनिक स्टेम लैब्स

हिंदुस्तान जिंक ने बिछड़ी और देबारी के राजकीय स्कूलों में शुरू कीं अत्याधुनिक स्टेम लैब्स

February 27, 2026

दीक्षांत समारोह में एजुकेट गर्ल्स ने प्रगति शिक्षार्थियों को किया सम्मानित

February 26, 2026

प्रायोजित स्‍थान

July 2014
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun   Aug »

प्रायोजित स्‍थान

पाठक दीर्घा

  • Vincent4317 on पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी वाय चंद्रचूड़ ने की वायसरॉय वेदांता रिपोर्ट की कड़ी निंदा
  • pharmeasy on मुख्यमंत्री के नाम लिखवाए पोस्ट कार्ड
  • Mahendra Talesara, Shantivila 80,Mahapragya Vihar Mahendra Marg,near Bherav Bag. Behind Celebration Mall.Bhuwana Udaipur. Pin Code 313001 +91 294-3551502 0294-2440444 Mobile No. 9414160642 on रेडियेशन्स के दूरगामी प्रभाव खतरनाक -पोद्दार
  • geetmishra.com on रिसॉर्ट से लड़कियों सहित 70 जने गिरफ्तार
  • Yogesh Agrawal on हिन्दुस्तान जिंक इन्कलुजन व सोशल इम्पेक्ट पर बेस्ट एचआर प्रैक्टिसेज के लिए सम्मानित

BROWSE BY TAG

bjp udaipur congress udaipur education udaipur fatahnagar news Featured gmch udaipur hindi news hindustan zinc udaipur hind zinc udaipur innerwheel club udaipur jrnvru udaipur jrnvu udaipur latest news udaipur latest updates udaipur lions club udaipur mcu udaipur mlsu udaipur MPUAT udaipur msmmtc udaipur news news of fatahnagar pacific udaipur pmch udaipur police udaipur rajasthan vidhyapeeth udaipur rotary club udaipur rotary udaipur terapanthi sabha udaipur Udaipur udaipur bjp udaipur congress udaipur hindustan zinc udaipur hind zinc udaipur innerwheel club udaipur jrnvru udaipur latest news udaipur mcu udaipurnews udaipur news udaipur pacific udaipur pmch udaipur police udaipur rajasthan vidhyapeeth udaipur rotary club udaipur terapanthi sabha

© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2022. All rights reserved. WPclear Theme

No Result
View All Result
  • Home
  • Archive
  • About Us
    • Work With Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Education
  • Investments
  • Category
    • ARTI SANGRAH
    • Business
    • Editorial
    • Featured
    • From the Past
    • Gallery
    • MY STYLE MY FASHION
    • News
      • Udaipur District
    • Personalities
    • Investments

© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2022. All rights reserved. WPclear Theme

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?