Header Banner

बच्चों ने जाना सेवाएं कैसे हों

BY — July 16, 2014

160702उदयपुर। रोटरी क्लब हेरिटेज ने आज इण्डो अमेरिकन पब्लिक स्कूल में कक्षा 9 से 12 तक विद्यार्थियों के लिए इन्टरेक्ट क्लब पर ओरियंटेशन कार्यक्रम हुआ। इसमें वक्ताओं ने बच्चों को सेवाओं के प्रकार एवं की जाने वाली सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया।

क्लब अध्यक्ष दीपक सुखाडिय़ा ने बताया कि विद्यालय में करीब 200 बच्चों को दीपक शर्मा, सचिव संजीव जोधावत, अनुभव लाडिया एवं दीपक गोयल ने रोटरी अंतरराष्ट्रीय द्वारा इन्टरेक्ट क्लब के माध्यम से सुदूर गांवों एवं पीडि़तों की सहायतार्थ की जाने वाली सेवाओं के बारें मे विस्तार से बताया। क्लब द्वारा विद्यालय में शीघ्र ही इन्टरेक्ट क्लब का गठन किया जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply