Header Banner

रोटरी क्लब हेरिटेज ने किया 61 यूनिट रक्तदान

BY — July 30, 2014

300706उदयपुर। रोटरी क्लब हेरिटेज एवं स्व. लक्ष्मीलाल चंडालिया चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में क्लब ने अपने के छठे चार्टर दिवस के उपलक्ष में सुखेर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें जरूरतमंदों के लिए 61 यूनिट रक्त एकत्रित किया।

क्लब अध्यक्ष दीपक सुखाडिय़ा ने बताया कि क्लब की ओर से सचिव संजीव जोधावत, अनुभव लाडिया, राहुल भटनागर, आशीष बांठिया, जयेश पारीख, विजय वाधवानी, विमल डागलिया, अभिनन्दन कारवां,  देवयानी कारवां, मधु जोधावत, दीपक गोयल ने रक्तदान किया। सहायक प्रान्तपाल डॅा. निर्मल सिंघवी भी उपस्थित थे। स्व. लक्ष्मीलाल चंडालिया चेरिटेबल ट्रस्ट के न्यासी नितुल चंडालिया व अतुल चंडालिया ने बताया कि इसके अतिरिक्त संजीव मोदी, सुरेश आंचलिया, अभय जैन, देवेन्द्र सलूजा, महेंद्र टांक, गुणवंत वागरेचा,  आनंद पटवा, दर्शन वर्मा, कमलेश जावलिया, ओंकार ओड़ ने रक्तदान किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply