Header Banner

गबन का आरोपी रिमांड पर

BY — July 30, 2014

Police_capउदयपुर। निजी कंपनी में किए गए गबन के आरोप में गोवर्धनविलास पुलिस ने कंपनी के सेल्समैन को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए हैं।

पुलिस के अनुसार कंपनी के मालिक बसंत जैन ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी कंपनी में सेक्टर 14 निवासी सेल्समैन हेमंतसिंह पुत्र प्रतापसिंह हाड़ा काम करता था, जिसने कंपनी में 13 लाख का गबन किया है। इस संबंध में पुलिस ने हेमंतसिंह के खिलाफ धारा 406, 408 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply