Header Banner

लेकसिटी प्रेस क्लब भवन के जीर्णोद्धार का शुभारम्भ कल

BY — August 12, 2014

बारह लाख की लागत से बन कर तैयार होगा वातानुकूलित भवन

120803उदयपुर। लेकसिटी प्रेस क्लब के चेटक स्थित भवन के जीर्णोद्धार का शुभारम्भ बुधवार को प्रातः 11 बजे महापौर रजनी डांगी करेगी। क्लब भवन में आयोजित समारोह में राज्य के पंचायतराज मंत्री गुलाबचंद कटारिया भी उपस्थित रहेंगे।

क्लब के मंत्री जयप्रकाश माली ने बताया की लेकसिटी प्रेस क्लब में नगर निगम उदयपुर की और से पत्रकारों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए दो वातानुकूलित कमरे और हॉल का निर्माण करवाया जायेगा l जिससे क्लब के सांस्कृतिक समारोह का आयोजन क्लब में ही किया जा सके इसके लिए नगर निगम की और से बारह लाख रूपये के कार्यादेश जारी किये गए है l समारोह में शहर के सभी मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि पत्रकार और पार्षद मौजूद रहेंगे l क्लब अध्यक्ष मनु राव ने बताया की पत्रकारों के भूखंड प्रकरण को लेकर लेकसिटी प्रेस क्लब का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मिलेगा और अपना विरोध दर्ज करवाएंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply