Header Banner

नारायण सेवा संस्थान की लापरवाही से गई युवती की जान

BY — August 13, 2014

– निमोनिया में कर दिया पोलियो का ऑपरेशन, तबीयत बिगडऩे पर नाम बदलकर गीतांजलि में भर्ती कराया, जहां कल शाम युवती ने तोड़ा दम

130808narayan sउदयपुर। नारायण सेवा संस्थान की घोर लापरवाही से महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले की निवासी युवती की कल शाम मौत हो गई। युवती को हाथ में पोलियो था, जिसका एक माह पूर्व संस्थान में ऑपरेशन किया गया था।

आश्चर्य की बात यह कि ऑपरेशन के दौरान युवती निमोनिया से ग्रस्त थी। ऑपरेशन के बाद युवती की तबीयत बिगड़ गई और उसे डबल निमोनिया हो गया, जिसका नाम बदलकर गीतांजलि अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कल शाम उसकी मौत हो गई।
सूत्रों के अनुसार ज्योति सिनकर (१८) पुत्री मोतीलाल सिनकर निवासी औरंगाबाद (महाराष्ट्र) को एक माह पूर्व हाथ में पोलियो के ऑपरेशन के लिए नारायण सेवा संस्थान में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि ज्योति को निमोनिया था। फिर भी लापरवाही बरतते हुए संस्थान में उसका ऑपरेशन किया गया। इससे उसके अपर चेस्ट में इंफेक्शन हो गया। इंफेक्शन का असर फेंफड़ों तक पहुंचा। सही उपचार नहीं मिलने के कारण ज्योति को डबल निमोनिया हो गया।
नाम बदलकर कराया भर्ती
ज्योति की जब ज्यादा तबीयत बिगड़ गई तो नारायण सेवा संस्थान ने ज्योति का नाम बदल कर भारती किया और बिना मेडिकल हिस्ट्री लगाए उसे गीतांजलि हॉस्पीटल में भर्ती करवा दिया। सवाल ये है कि बिना मेडिकल हिस्ट्री के गीतांजलि हॉस्पीटल में उसको क्या इलाज दिया गया। बहरहाल ज्योति की बीमारी से लड़ते हुए कल शाम गीतांजलि हॉस्पीटल में मौत हो गई। शव उसके पिता को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि ज्योति के पिता ने ही उसे गीतांजलि हॉस्पिटल में भर्ती कराया था, जहां ज्योति के उपचार का खर्च करीब एक लाख रुपए आया था, जिसका भुगतान नारायण सेवा संस्थान ने किया है।

इनका कहना है

मुझे मामले की जानकारी नहीं है। पता करके बताता हूं।  – प्रशांत अग्रवाल निदेशक

(साभार : मददगार)

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply