Header Banner

हत्या का आरोपी युवक गिरफ्तार

BY — September 3, 2014

शराब के नशे में साथी को मारा था पत्थर, इलाज के दौरान युवक की मौत

Police_capउदयपुर। प्रतापनगर की भील बस्ती में शराबे के नशे में साथी की पत्थर मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार भीलबस्ती लकड़वास निवासी रूपलाल पुत्र नारायणलाल भील उसके दोस्त लालूराम पुत्र कालू भील दोनों साथ ही मजदूरी करते थे। रविवार शाम काम खत्म करने दोनों शराब पीने चले गए। इसी दौरान दोनों के किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि आरोपी लालूराम भील ने रूपलाल के सिर पर पत्थर मार दिया। हादसे मेें रूपलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद रूपलाल के परिजनों ने उसे शहर के एमबी अस्पताल में भर्ती कराया जहां मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी लालूराम को हिरासत में ले लिया। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि आरोपी लालूराम कुछ समय पूर्व एक अन्य युवक का मोबइल लेकर आया था। रूपलाल ने उसे वापस लौटाने को कहा। इसको लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। आरोपी ने उसके सिर पर पत्थर मार दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply