Header Banner

पहली के होते हुए दूसरी शादी करने पर मामला दर्ज

BY — September 13, 2014

पहली पत्नी के बावजूद की दूसरी शादी

Police_capउदयपुर। गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में विवाहिता ने उसके पति सहित ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया।

पुलिस के अनुसार  बेकनी पुलिया निवासी माया पुत्री पृथ्वीराम साहू ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी सेक्टर १२ निवासी नरेश पुत्र मोतीलाल साहू से वर्ष २०११ में हुई थी। शादी के समय माया के परिवार को बताया गया था कि नरेश ने पहले एक शादी की थी, लेकिन कुछ समय बाद उसका तलाक हो गया जिसके बाद आरोपी नरेश का उससे कोई रिश्ता नहीं रहा। शादी के बाद माया को पता चला कि नरेश ने पहले वाली पत्नी को तलाक नहीं दिया है और वह उससे मिलने जाता है। माया ने आरोपी नरेश, ससुर मोतीलाल, सास भगवती देवी, शांति पत्नी मोहनलाल और पुष्कर पुत्र मोहनलाल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply