Header Banner

चोरी की बाइक बरामद

BY — September 13, 2014

Police_capउदयपुर। सूरजपोल थाना पुलिस ने शुक्रवार को पटेल सर्कल पर संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते एक युवक को गिरफ्तार किया जिससे चोरी की बाइक बरामद की गई। पुलिस के अनुसार एक संदिग्ध युवक के बाइक पर घूमने की सूचना मिली, जिस पर पुलिस ने पटेल सर्कल पर युवक को पकड़ा।

पूछताछ में युवक ने अपना नाम रिजवान पुत्र अबरार अहमद निवासी पटेल सर्कल बताया। बाइक के कागजात मांगने पर इसके पास नहीं मिले। पूछताछ में युवक ने बाइक को चिकारड़ा से चोरी करना बताया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया जिसे आज न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस को अरोपी से ओर भी वारदातें खुलने की आशंका है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply