Header Banner

पड़ोसी को चाकू मारा, आरोपी गिरफ्तार

BY — September 22, 2014

Police_capउदयपुर। सुखेर क्षेत्र में आज सुबह रंजिश के चलते एक युवक ने पड़ोसी को चाकू मारकर घायल कर दिया।

पुलिस के अनुसार मोहनलाल पालीवाल एवं पंकज जैन के बीच कल शाम को कहासुनी हुई थी, लेकिन बाद में दोनों के बीच सुलह हो गई। आज सुबह इन दोनों के बीच वापस कहासुनी हो गई। इस पर पंकज जैन ने मोहन पालीवाल को चाकू मार दिया। मोहन के हाथ जख्मी हो गए। पुलिस ने जानलेवा हमले का मामला दर्ज करते हुए आरोपी पंकज जैन को गिरफ्तार कर लिया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply