Header Banner

हादसे में ऑटो चालक की मौत

BY — September 22, 2014

220901उदयपुर। हिरणमगरी क्षेत्र में ट्रक ने ऑटों को चपेट में ले लिया। हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार हिरणमगरी के लालमगरी मोड़ पर ट्रक ने आगे चल रहे ऑटो को टक्कर दे मारी, जिससे ऑटों चालक कुजरवाड़ी  निवासी उमर फारूख (30) पुत्र फतह मोहम्मद की मौत हो गई।

उमर फारूख शनिवार रात को ऑटो लेकर सविना से गीतांजलि हॉस्पीटल की तरफ जा रहा था। बीच रास्ते गिरजा व्यास पेट्रोल पंप के समीप लाल मगरी मोड़ पर अहमदाबाद से प्रतापनगर की तरफ जा रहे अज्ञात ट्रक ने आगे चल रहे ऑटो को चपेट में ले लिया था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंपा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply