Header Banner

नव वर्ष के स्वागत में रंगारंग कार्यक्रम

BY — December 30, 2011
रोटरी बजाज भवन में प्रस्‍तुति देती बालिका।

Udaipur. रोटरी क्लब उदयपुर द्वारा नव वर्ष 2012 के स्वागत में कल रोटरी बजाज भवन में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किये गये। क्लब अध्यक्ष डॉ. निर्मल कुणावत ने बताया कि नव वर्ष के स्वागत में आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में आर.के.सुखवाल ने फिल्म हम आपके है कौन का गीत ‘बैचेन है मेरी नज़र..’, उर्वशी सिंघवी ने ‘जिन्दगी है उसी की..’,अनवर हुसैन द्वारा मोहम्मद रफी के गाये गीतों पर सधी हुई आवाज में दी गई प्रस्तुतियों ने हाल में समंा बांध दिया। इसके अतिरिक्त सौम्या तलेसरा,सिद्धार्थ सिंघवी,श्रीमती राजेन्द्र चौहान, डॉ. प्रदीप कुमावत,उम्मेद सिंह चौहान,प्रक्षिता मेहता ने भी अपनी मधुर आवाज में गीतों की सुन्दर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में गत दिनों जयपुर में आयोजित रोटरी डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेन्स में क्लब को प्राप्त हुए 6 अवार्ड का क्लब में निवर्तमान अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह कर्णावट तथा निवर्तमान सचिव बी. एल. मेहता को डॉ. कुणावत, सचिव गिरीश मेहता व अन्य पदाधिकारियों ने प्रदान किये।

udaipur news

udaipurnews

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply