Header Banner

एसेन्ट में फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता

BY — October 17, 2014

171001उदयपुर। हिरणमगरी से.3 स्थित एसेन्ट इन्टरनेशनल सी. सै. स्कूल में पूर्व प्राथमिक कक्षाओं हेतु फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न कक्षाओं के लिए आयु के अनुसार अलग-अलग प्रकार की थीम थी जिसमें नर्सरी, एलकेजी. एवं एचकेजी के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।

प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के साथ आत्मविश्वास को बढ़ाना एवं मंच के डर को दूर करना है। प्रतियोगिता में पूर्व प्राथमिक कक्षाओं के सभी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया एवं थीम के अनुसार मंच पर आकर थीम से संबंधित दो-तीन पंक्तियां सुनाई। हंसी-खुशी एवं उत्साह के साथ फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता का समापन हुआ। नर्सरी कक्षा के राम जसवानी, एलकेजी के रिदम सिंघवी एवं एचकेजी के गुरू अमरावत को प्रथम घोषित किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply