Header Banner

रूद्राक्ष के बाद अब अक्षरा

BY — October 18, 2014

22 माह की अक्षरा की हत्या की आशंका

181011उदयपुर। कोटा के रूद्राक्ष का मामला अभी निपटा भी नहीं है कि उदयपुर के समीप साकरोदा गांव में उपसरपंच की पौत्री के साथ दुश्मानी निकालते हुए आरोपियों ने अपहरण कर हत्यां कर दी। पौत्री मात्र 22 माह की बताई गई है। पुलिस ने भी हत्या की आशंका जताते हुए मामला दर्ज किया है।

उल्लेखनीय है कि साकरोदा गांव से शुक्रवार सुबह से अक्षरा गायब थी। रात भर तलाश के बाद मासूम का शव घर से 100 मीटर दूर कुएं में मिला। परिजनों में आक्रोश है। अक्षरा की बड़ी बहन ने बताया कि दो बाइक सवार को उसने देखा था। पुलिस अधिकारियों ने संदिग्धों् से पूछताछ आरंभ कर दी। पुलिस अधीक्षक अजयपाल सिंह लाम्बाि रात को वहां पहुंचे और देर तक डटे रहे। सुबह भी जल्दीअ ही वे वहां चले गए। डॉग स्वाार  यड को लाने पर वे घर के 300 मीटर की रेंज में ही घूमते रहे। इससे अंदेशा हुआ कि अक्षरा घर के आसपास ही कहीं है। फिर पुलिस ने 50-50 जवानों की टीम बनाकर तलाश करवाई। ग्रामीणों की सहायता से पुलिस ने कुओं को भी तलाशा। घर के पीछे 100 मीटर दूर बिना मुंडेर के कुएं में अक्षरा मिली। हत्यास की आशंका इसलिए व्यघक्त  की जा रही है कि कुएं को कांटों से ढका हुआ था। अगर अक्षरा गिरती तो कांटे भी हिलने चाहिए थे लेकिन कांटे बिल्कुकल व्यावस्थित थे। इससे अंदेशा है कि उसे फेंका गया। लाम्बाथ ने विश्वा्स जताया कि जल्दव ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। पूछताछ और तलाश जारी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply