Header Banner

बास्केट बॉल में आर्ट्स कॉलेज ने हराया गुरु नानक को

BY — November 1, 2014

011101उदयपुर। गुरु नानक कन्या स्नातकोत्तर की मेजबानी में आयोजित मोहनलाल सुखाड़िया अंतरमहाविद्यालयी बास्केटबाल प्रतियोगिता में शनिवार को उद्घाटन मैच में आर्ट्स कॉलेज ने गुरूनानक कन्या महाविद्यालय को कड़े संघर्ष से पराजित से किया।

प्रो. एनएस राठौड़ ने बताया कि महाविद्यालय मैदान में मोहनलाल विश्वविद्यालय स्पोर्टस बोर्ड चेयरमैन दरियाव सिंह चुण्डावत ने प्रतियोगिता की घोषणा तथा खिलाड़ियों से परिचय कर उद्घाटन मैच का आरम्भ कराया। उद्घाटन मैच में कॉमर्स कॉलेज के नहीं आने से विधि महाविद्यालय को वॉकआवर मिला।

011102दूसरा मैच आर्ट्स कॉलेज ने गुरूनानक महाविद्यालय को पराजित किया। मैच रेफरी नरेन्द्रसिंह चौहान एवं डॉ. भूपेन्द्रसिंह थे। मेजबान महाविद्यालय टीम मैनेजर डॉ. सिम्मी व आयोजन सचिव डॉ. निशा पण्डया ने प्रतियोगिता विवरण प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि डॉ. दरियावसिंह चुण्डावत, अध्यक्ष महेन्द्रपाल सिंह लिखारी, विशिष्टा अतिथि अमरपालसिंह पाहवा, चरणजीतसिंह एवं सतनाम सिंह थे। विश्वविद्यालयी समन्वयक हेमराज चौधरी मौजूद थे। संचालन अनिल चतुर्वेदी ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply