Header Banner

आयुक्त के खिलाफ शुरू नहीं हुई जांच

BY — November 1, 2014

नगर निगम आयुक्त सहित कई अधिकारियों पर दर्ज मामला

011108उदयपुर। सूरजपोल थाना पुलिस में एक व्यक्ति ने नगर निगम के आयुक्त और अन्य अधिकारियों के खिलाफ पद का दुरुपयोग कर निर्माण तोडऩे का मामला दर्ज होने के तीन दिन बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई शुरू नहीं की है।

उल्लेखनीय है कि अशोक नगर निवासी महेश चन्द्र पुत्र देवकीनंद शर्मा ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसका उदियापोल पर एक खाली भूखण्ड है। इस पर कुछ निर्माण करवाया गया। निगम की ओर से नोटिस दिया गया लेकिन भूखण्ड पर न्यायालय की ओर से स्टे मिला हुआ है। इसके बावजूद निगम के आयुक्त हिम्मतसिंह बारहठ, राजस्व अधिकारी नितिश भटनागर, डिप्टी जीवनसिंह राणावत, कनिष्ठ लिपिक नसीर खां, पटवारी अंबालाल ने पद का दुरुपयोग करते हुए जबरन प्लॉट में घुसकर निर्माण तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया, लेकिन तीन दिन बाद भी जांच शुरू नहीं हो पाई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply