Header Banner

गुरुवार को उदयपुर पहुंचेगी जैन एकता यात्रा

BY — January 4, 2012

सम्मेदशिखरजी गए थे 27 दिसम्बर को

udaipur. महावीर युवा मंच द्वारा आयोजित 10 दिवसीय जैन एकता यात्रा 1132 यात्रियों को सानंद यात्रा कराकर गुरूवार सुबह‍ 10 बजे रेल्वे स्टेशन पहुंचेगी जहां यात्रियों के परिजन एवं समाजजन उनकी भव्य अगवानी करेंगे।
इससे पूर्व खराब मौसम और विपरित परिस्थितियों में सभी यात्रियों ने दुर्गम यात्रा आराम से की। यात्रा की सम्पन्नता पर सभी कोच प्रभारियों का अभिनंदन किया गया। बुधवार को सभी 1132 तीर्थ यात्रियों ने चलती रेल में संघ पूजा की। रेल यात्रा मार्ग में ही विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें सभी तीर्थ यात्रियों ने भाग लिया। बच्चों एवं बुजुर्गों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। मुख्य संरक्षक प्रमोद सामर ने यात्रियों के सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। मंच अध्यक्ष राजेश चित्तौड़ा ने प्रतियोगिता के विजेताओं को उपहार भेंट किए। महामंत्री नीरज सिंघवी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। यात्रा का संचालन आलोक पगारिया ने किया।
8 को स्वामी वात्सल्य : यात्रा की सफलता के उपलक्ष्य में 8 जनवरी को स्वामी वात्सल्य का आयोजन किया जाएगा जिसमें सभी तीर्थ यात्रियों के साथ उनके परिजन भी भाग लेंगे।
udaipur news

udaipurnews

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply