Header Banner

फ्यूचर हीरोज़ कान्टेस्ट के विजेता हुए पुरस्कृत

BY — November 9, 2014

091109उदयपुर। आमंत्रा ग्रुप व अशोका पैलेस के साझे में एक माह से ऑनलाइन चले फ्यूचर हीरोज़ कान्टेस्ट के विजेताओं को शनिवार को लेक व्यू रेस्टोरेंट में आयोजित समारोह में पुरूस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि सहायक फिल्म निर्देशक सुमित बासू व पावेल डायेलस थे।

आमंत्रा ग्रुप की रेनू चौहान व मीनाक्षी बेरवानी ने बताया कि गत एक माह से आमंत्रण पेज पर ऑनलाईन चले फ्यूचर हीरोज़ कॉन्टेस्ट के विजेताओं को दो कैटेगरी में पुरूस्कृत किया गया। टोडलर्स केटेगरी में प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी की वेशभूषा में चिरंजीवी भटनागर प्रथम, डॉक्टर के रूप में विहान बजाज द्वितीय तथा शैफ के रूप में निखिल बख्शी तृतीय रहे। इसी प्रकार स्मार्टी ग्रुप में डीजे के रूप में अदनान हुसैन प्रथम, हसबैण्ड के रूप में रियांश कालरा द्वितीय इण्डियन डांसर के रूप में एन्जल सुखवानी तृतीय रही।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply