Header Banner

ओवर हेड से टकराया ट्रांसफार्मर, लगा जाम

BY — November 20, 2014

दो घंटे तक नहीं खुला जाम, दो एम्बुलेंस फंसी

201107उदयपुर। प्रतापनगर चौराहे पर आज सुबह ट्रक लॉरी में रखा बिजली का ट्रांसफार्मर ओवर हेड से टकरा गया, जिससे चौराहे पर करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। इस जाम में दो घंटे तक दो एम्बुलेंस भी फंस गई, जिन्हें काफी मशक्कत के बाद निकाला जा सका।

जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब आठ बजे एक ट्रक लॉरी बिजली का ट्रांसफार्मर लेकर उत्तराखंड से पुना की तरफ जा रहा था। इसी बीच प्रतापनगर चौराहे पर ट्रांसफार्मर सडक़ पर लगे ओवरहेड से टकरा गया। इससे ओवरहेड क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रांसफार्मर उसमें फंस गया। हादसे के बाद मौके पर वाहनों की कतार बनते हुए लगभग एक किलोमीटर तक जाम लग गया। जाम के दौरान देबारी से आ रही दो एंबुलेस में उसमें फंस गई। उसे प्रतापनगर पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

201108पुलिस ने मौके पर एक क्रेन के सहारे से ट्रांसर्फामर को ओवरहेड को अलग कर दिया।
यातायात बाधित : हादसे के कारण देबारी से उदयपुर वाली रोड पर को बंद कर दिया गया और दोनों तरफ का यातायात एक ही रोड पर चालू किया गया। इसके कारण प्रतापनगर चौराहे पर जाम लग गया। इससे ट्रैफिक व प्रतापनगर पुलिस को जाम खुलवाने में लगभग दो घंटे से ज्यादा को समय लग गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply